फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औचक निरीक्षण में गायब मिले डॉक्टर, फार्मासिस्ट

Wed, 15 Jul 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम के औचक निरीक्षण में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव के डॉक्टर व फॉर्मासिस्ट अनुपस्थित मिले हैं। उपजिलाधिकारी ने डॉक्टरों, फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताने के साथ चेतावनी देते हुए कहा कि अगली बार एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने चिकित्सकों व फार्मासिस्ट का वेतन काटने व कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

एसडीएम सोहावल हरिशंकर लाल शुक्ल पीएचसी बड़ागांव की शिकायतें मिलने पर बुधवार की सुबह 10:15 बजे अस्पताल पहुंचे। मौके पर चिकित्सक व फार्मासिस्ट नदारद नदारद मिले। ओपीडी कक्ष में सन्नाटा पसरा था। पूछताछ पर बताया गया कि कि डॉ. आरएच अंसारी अभी आए नहीं है। दूसरे चिकित्सक डॉ. इंद्रभूषण जायसवाल अपने आवास पर आराम कर रहे हैं। निरीक्षण की सूचना पर डॉ. इंद्रभूषण ओपीडी पहुंचे।
एसडीएम ने उनसे तब तक एक भी मरीज न देखने की वजह पूछी। इस पर डॉ. जायसवाल ने बताया कि डॉ. अंसारी 12 बजे के बाद आते हैं। इसी के चलते मरीज भी 12 बजे के बाद आते हैं। मरीज हौसिला प्रसाद मौर्या, मो. सिराज, छोटू, रजनीश यादव व अन्य लोगों ने भी एसडीएम को बताया कि डॉ. अन्सारी 12 बजे से पहले ड्यूटी पर नहीं आते। अस्पताल का समय 8 से 2 बजे तक है। एसडीएम के वापस जाते समय डॉ. अंसारी भी मिले। इस पर एसडीएम ने कहा कि अगले सप्ताह वह फिर अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। अगली बार ऐसा हुआ तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कहा कि इस अस्पताल की स्थिति बहुत खराब है। वार्ड की गंदगी देखने से लगता था वर्षों से खुला ही नहीं। आपरेशन कक्ष का भी यही हाल था। उन्होंने बताया कि सात स्टाफ वाले अस्पताल में डॉ. अंसारी व फार्मासिस्ट, अर्चना श्रीवास्तव अनुपस्थित पाये गये हैं। डॉक्टरों के 12 बजे के बाद आने व बाहर से दवा लिखने की शिकायतें थी। अनुपस्थितों का वेतन काटने व कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें