फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा हुआ टल्ली तो करने लगा डायल 100 का प्रचार

Thu, 03 Nov 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में तैनात एक दरोगा शहर से सटे रेतिया में जाकर छककर कच्ची शराब पी, फिर पुलिस लाइन लौटते वक्त सुरूर चढ़ा तो टल्ली हो सड़क पर लहराने लगा। लोगों ने दरोगा को घेरा तो वह डायल 100 के प्रचार-प्रसार की बातें बड़बड़ाने लगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की जयकार से लेकर सुरूर में तमाम बातें सुनाने लगा। हालांकि बावर्दी था। खाकी वर्दी की इस करतूत से विभाग के लोग शर्मसार दिखे और उसे पुलिस लाइन बैरक में ले गए। वर्तमान में पुलिस लाइन में रह रहे सुरेश सिंह यादव की इसके पूर्व तैनाती तारुन थाने में थी।

कुछ दिनों पूर्व ही वह मुख्य आरक्षी से प्रोन्नत हुए हैं और कंधे पर एक स्टार लग गया है। जानकारों की मानें तो वर्तमान में उनकी तैनाती सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की महत्वाकांक्षी योजना डायल 100 में है। साहब शाम की रंगीनी के शौकीन हैं सो शाम होते ही रेतिया के भ्रमण पर निकल जाते हैं।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम रेतिया के भ्रमण तथा महुआ महारानी से मुलाकात कर वापस लौटे तो महुआ महारानी का जलवा सिर चढ़कर बोलने लगा। कैंट थाना क्षेत्र के मछली मंडी पहुंचते-पहुंचते कदम और जबान लड़खड़ाने लगी।

पहले तो राह में मिलने वाले लोगों को खांटी खादीधारक की तरह हाथ उठाकर अभिवादन करना और हाथ हिलाना शुरू किया और फिर आर्य कन्या रोड होते हुए सिविल लाइन क्षेत्र पहुंचने पर सुरूर और बढ़ने पर अखिलेश यादव डायल 100 का नारा लगाने लगे।

सिविल लाइन क्षेत्र में लोगों ने रोककर टोका और पूछा कि कहां तैनाती है तो उसने अपनी तैनाती तारुन थाने में बताई। क्या शराब पीकर हुड़दंग करते कप्तान से डर नहीं लगता? कोे सवाल पर कहा कि कौन कप्तान? इसके बाद पुलिस लाइन की ओर बढ़ गया। फिलहाल शहर में वर्दीधारी के नशे में किये गये इस कृत्य की चर्चा जोरों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें