फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकेंद्र की केबल फुंकी, जलापूर्ति ठप

Thu, 21 Jan 2016 11:55 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के कोसलपुरी विद्युत उपकेंद्र की हाईटेंशन अंडरग्राउंड लाइन की केबल कट जाने से उपकेंद्र से जुड़े आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में बुधवार रात बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते जलापूर्ति भी ठप होने से क्षेत्र की हजारों की आबादी परेशान रही।
विज्ञापन


हालांकि पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों व कर्मियों ने खराबी अंडर ग्राउंड पाए जाने पर लखनऊ से तकनीकी टीम बुलाई और क्षेत्र में वैकल्पिक लाइन से आपूर्ति को जैसे-तैसे बहाल किया लेकिन कई क्षेत्र रात भर अंधेर में डूबे रहे। गुरुवार की देर शाम खराबी को ढूंढ लिया गया लेकिन आपूर्ति पूरी तरह से बहाल नहीं की जा सकी थी।

कड़ाके के ठंड में भी जिले में बिजली का संकट है। शेड्यूल कटौती के साथ आपात कटौतियां की जा रही हैं। बुधवार शाम कोसलपुरी उपकेंद्र से जुड़े कोशलपुरी फेज एक व दो, मोदहा दक्षिणी, खोजनपुर, निरालानगर, मझवा, गद्दौपुर, जेबीपुरम, घोसियाना, पहाड़गंज, हनुमतनगर कॉलोनी, शिवनगर कालोनी, नवीन मंडी आदि इलाकों में बिजली गुल हो हुई।
विज्ञापन


लोग इसे कटौती मान दो-तीन घंटे में बिजली आपूर्ति बहाल होने की आस में थे लेकिन जैसे-जैसे अंधेरा गहराता गया लोग उपकेंद्र पर फोन करने लगे। पता चला कि अंडर ग्राउंड केबल में खराबी से बिजली आपूर्ति ठप है। शाम होते ही इन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति का संकट भी गहराने लगा।

हालांकि पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों व कर्मियों ने घंटों मशक्कत के बाद अंडर ग्राउंड केबल में खराबी पर लखनऊ से तकनीकी टीम को रात में ही बुलावा भेज दिया। कार्पोरेशन ने क्षेत्र में नाका उपकेंद्र के एक फीडर से क्षेत्र में रात लगभग नौ बजे आपूर्ति बहाल कर दी।

उपकेंद्र से जुड़े कोसलपुरी फेज नंबर एक सहित कुछ क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल रही तो कोसलपुरी फेज टू आदि इलाके अंधेर में रहे। गुरुवार सुबह क्षेत्र के लोगों के सामने पेयजल का संकट सर्वाधिक परेशान करने वाला रहा।

उधर उपकेंद्र के जेई नरेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को टीम की खोजबीन के बाद नाका उपकेंद्र के पास सड़क निर्माण के दौरान अंडर ग्राउंड केबल कटना मिला है। टीम उसे ठीक करने का कार्य कर रही है। शीघ्र ही केबल को ठीक कर आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दिए जाने की कोशिश है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें