फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष व कांग्रेस नेता नजरबंद

विज्ञापन
अयोध्या-युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरद शुक्ला को घर में किया गया नजर बंद - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। साकेत महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों की गिरफ्तारी का विरोध शुरू हो गया है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरद शुक्ल ने सोमवार को गांधी पार्क में छात्रनेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में सत्याग्रह करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

इससे पूर्व ही पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया। इसी क्रम में साकेत के छात्रसंघ अध्यक्ष आभाष कृष्ण को भी पुलिस ने नजरबंद कर दिया।
गांधी पार्क में सत्याग्रह करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हटाया और कांग्रेस नेता शरद शुक्ल को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया।
छात्रसंघ अध्यक्ष आभाष कृष्ण को उनके देवकाली स्थित आवास पर नजरबंद कर दिया गया। छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार किए गए छात्रनेताओं को जल्द रिहा किया जाए।
वहीं चुनाव कराने व गिरफ्तार छात्रों की रिहाई की मांग को लेकर छात्रनेताओं ने एडीएम सिटी वैभव शर्मा से भी मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में शादमान खान, राहुल यादव, महेंद्र शुक्ला, टोनी सिंह सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें