फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जिले के छह मेधावियों को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

Tue, 13 Jun 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के छह मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 जून को सम्मानित करेंगे। लखनऊ के लोक भवन सभागार में मुख्यमंत्री माध्यमिक शिक्षा परिषद व माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद के प्रदेश के टॉपरों का सम्मान करेंगे। अयोध्या के मेधावियों को लखनऊ ले जाने की जिम्मेदारी राजकीय हाईस्कूल बेनवा के प्रधानाध्यापक अशोक व कनौसा गर्ल्स इंटर कॉलेज की साहयक अध्यापक रेखा शर्मा को सौंपी गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने का गौरव प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली मिश्कात नूर (कनौसा गर्ल्स इंटर कॉलेज), आंशिक दुबे (ओपीएस इंटर कॉलेज) व इंटर के शगुन सिंह (बीआर पब्लिक इंटर कॉलेज) व संस्कृत बोर्ड के हाईस्कूल के छात्र अभिषेक पांडेय, अखिलेश पांडेय व अदिति श्रीवास्तव (सभी श्रीर शांति निकेतन संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुदामापुरी न्योती रुदौली) शामिल हैं।
डीआईओएस वीरेश कुमार ने बताया कि इन सभी विद्यार्थियों को 13 जुन की शाम लखनऊ पहुंचना होगा। इनके ठहरने की व्यवस्था न्यू विजमड़ वे प्रोसिव इंटर कॉलेज एल्डिको तिराहा चिनहट लखनऊ में की गई है। मेधावियों के साथ उनके माता-पिता व अभिभावकों को ही शामिल होने की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें