फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रेचर मिला नहीं, चारपाई पर ओपीडी पहुंचा मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिला अस्पताल में मरीजों को स्ट्रेचर नहीं मिल रहा है। शुक्रवार को पैर में प्लास्टर बंधवाए एक मरीज इमरजेंसी में पहुंचा तो उसे स्ट्रेचर नहीं मिला। दिक्कत अधिक होने पर परिवारीजन उसे चारपाई पर लादकर ओपीडी में लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

विकास खंड पूराबाजार के रसूलाबाद निवासी सेतूराम का एक हादसे में पैर फ्रैक्चर हो गया था, जिन्हें चिकित्सक ने प्लास्टर चढ़ाया था। समस्या बढ़ने पर उन्हें शुक्रवार को फिर अस्पताल लाया गया।
परिवारीजनों ने पहले एंबुलेंस के लिए प्रयास किया, लेकिन उपलब्ध न होने पर पिकअप पर लादकर जिला अस्पताल पहुंचे। दोपहर में करीब 1:30 बजे इमरजेंसी में संपर्क किया तो पता चला कि हड्डी रोग के चिकित्सक नौ एवं 11 नंबर कक्ष में मिलेंगे।
विज्ञापन

स्ट्रेचर की मांग करने पर पता चला कि स्ट्रेचर अभी मरीजों को लेकर भेजा गया है, जबकि कुछ स्ट्रेचर इमरजेंसी के बाहर बंधे थे। दिक्कत अधिक बढ़ने पर परिवारीजन पिकअप पर रखी चारपाई पर ही मरीज को लादकर ओपीडी पहुंच गए। सीएमएस डॉ. एके राय ने बताया कि अस्पताल में स्ट्रेचर की कमी नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें