फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवभक्ति में डूबी रामनगरी, उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon, 24 Aug 2015 11:58 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दिन भर हर-हर बम-बम, हर-हर महादेव का जयकारे गूंजते रहे। नागेश्वरनाथ, क्षीरेश्वरनाथ, कोटेश्वरनाथ समेत अन्य शिवालयों में जलाभिषेक करने वालों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन


स्नान घाट से मंदिरों में दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ को संभालने के लिए सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सावन मास के अंतिम सोमवार पर भोर से ही प्रमुख शिव मंदिरों के साथ अन्य शिवालयों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।

राम की पैड़ी स्थित प्रसिद्ध नागेश्वरनाथ व नगरी के प्रवेश द्वार पर स्थित क्षीरेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़ देर शाम तक बनी रही।

शिव मंदिरों के साथ प्रमुख मंदिर हनुमानगढ़ी, कनक भवन, श्रीराम जन्मभूमि, श्रीकालेराम मंदिर, श्रीमणिराम दास की छावनी आदि मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


सोमवार को शिवभक्तों के साथ ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सरयू के स्नान घाटों के साथ ही प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन करती रही। नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए लगी भीड़ को संभालने के लिए आरएएफ के साथ अन्य सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें