फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के 8.5 लाख रुपये चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सिविल लाइंस इलाके में सोमवार शाम दो युवकों ने झांसा देकर एक राइस मिल मालिक की कार से 8 लाख 52 नकदी से भरा बैग उड़ा लिया।
विज्ञापन

सोहावल निवासी राइस मिल मालिक लालजी जायसवाल अपनी कार से सिविल लाइंस के पास से गुजर रहे थे। वे मिल का पैसा पंजाब नेशनल बैंक की सिविल लाइंस शाखा में जमा करने आते हैं।
विज्ञापन

वे कार चलाकर अभी एक टायर के दुकान के पास लबे रोड पहुंचे ही थे कि बाइक सवार दो युवक आए। एक ने कहा कि आपकी गाड़ी का टायर पंचर है।
जैसे ही वे गाड़ी खड़ी कर नीचे उतरकर टायर देखने लगे, तभी बाइक सवार एक युवक ने अगली सीट पर रखे बैग को उठा लिया।
बताते है कि जब तक लालजी जायसवाल कुछ समझ पाते, दोनों उचक्के बैग लेकर फरार हो गए। लालजी ने बताया कि बैग में 8 लाख 52 कैश था।
सूचना पर एसपी सिटी विजयपाल सिंह समेत कोतवाली व स्वॉट टीम मौके पर पहुंची। एसपी सिटी के मुताबिक टप्पेबाजों का सुराग लगाने के लिए आस-पास की सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। पीड़ित व्यापारी से हुलिया आदि की जानकारी लेकर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें