फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय पॉलीटेक्निक को जोन में तीसरा स्थान

Thu, 25 Feb 2016 11:38 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राविधिक शिक्षा विभाग से आयोजित मध्य क्षेत्रीय खेलकूद, वाद-विवाद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में राजकीय पालीटेक्निक फैजाबाद के खिलाड़ियों ने जोन में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसमें 25 संस्थाओं ने भाग लिया था।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य वीके सिंह ने विजेताओं को बधाई देनें के साथ ही राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए प्रोत्साहित किया। बताया कि प्रतियोगिता के 800 मीटर रेस में मिथलेश को दूसरा स्थान, जेवलिन थ्रो में ऋषि को प्रथम स्थान मिला।

बैडमिंटन के विभिन्न वर्गों में प्रथम स्थान पाने वालों में महेश, हरिमोहन वर्मा, आशीष गुप्ता वादविवाद (विपक्ष) में अल्तमश को दूसरा स्थान, एकल गायन में ऋषि को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन


पुरुष दिव्यांग वर्ग में 50 मीटर रेस में इंद्र पाल को प्रथम स्थान और म्यूजिकल चेयर में इंद्र पाल को तृतीय स्थान मिला है। जबकि जेवलिन थ्रो की एक अन्य प्रतियोगिता में हुमा परवीन को प्रथम स्थान मिला है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें