अयोध्या। एसएसपी आशीष तिवारी ने सोमवार को अयोध्या कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के रजिस्टरों को चेक कर उसमें मिली खामियों पर नाराजगी जताई व उसे सुधारने के निर्देश दिया। एसएसपी ने थाने की सुविधाओं व कार्यों का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने कार्यालय के विभिन्न रजिस्टरों, थाना समाधान दिवस रजिस्टर, महिला हेल्पडेस्क, संतरी पहरा को चेक किया। इसके बाद थाना परिसर व कंप्यूटर कार्यालय, हवालात, मालखाना, भोजनालय वं आवास आदि का निरीक्षण किया गया, जहां नोटिस बोर्ड पर साप्ताहिक अभियान अंकित न देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की तथा इसे अंकित करने का निर्देश दिया।
कोतवाली परिसर में वाहनों की संख्या अधिक होने पर निस्तारित योग्य वाहनों को जल्द निस्तारित करने को निर्देशित किया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक सुरेश पांडे, रायगंज चौकी प्रभारी यशवंत द्विवेदी, एसएसआई रामेंद्र वर्मा, एसएसपी के पीआरओ विनोद बाबू मिश्र मौजूद रहे।