विद्युत अव्यवस्था से भड़के उपभोक्ताओं ने बुधवार को केलालाल खां विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उपकेंद्र पर मौजूद एसएसओ व लाइनमैन को बंधक बना लिया। अधिकारियों के पहुंचने पर उपभोक्ताओं का आक्रोश शांत हुआ।
उपकेंद्र केलालाल खां का बुधवार को ग्रामीणों ने घेराव कर प्रदर्शन किया। ग्रामीण आपूर्ति का शेड्यूल बदलने की मांग कर रहे थे। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान उपकेंद्र पर मौजूद एसएसओ अमित कुमार और लाइनमैन उदय प्रताप को ग्रामीणों ने बाहर नहीं निकलने दिया।
सूचना पर पहुंचे जेई आदित्य कुमार ने ग्रामीणों को शांत कराया और उनकी मांगें सुनी। हैदरगंज, मलावन सरैया सहित अन्य गांव के लोगों ने मांग की कि शाम छह से सुबह आठ बजे तक आपूर्ति का शेड्यूल निर्धारित किया जाए।
जिससे किसानों को सामने आ रही तमाम समस्याओं का समाधान हो सके। जेई ने आश्वासन दिया कि वह अफसरों से बात कर शेड्यूल परिवर्तन की बात करेंगे। जिस पर ग्रामीणों मान गए। प्रदर्शन में कपिलदेव, राजनाथ, सोनू, अनिल, बब्बन, राजेश, रामलाल शामिल रहे।