फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बैडमिंटन में अंकिता-स्वीटी व आकाश-सत्यम की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज के 17वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर आयोजित दीक्षोत्सव सप्ताह के अंतर्गत क्षेत्रीय केंद्र अयोध्या में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बैडमिंटन, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो, 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, कैरम आदि में विभिन्न अध्ययन केंद्रों के कुल 28 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

युगल बैडमिंटन महिला वर्ग में आशा भगवान बक्श सिंह महाविद्यालय की अंकिता सिंह और स्वीटी एवं पुरुष वर्ग में देव इंद्रावती महाविद्यालय अंबेडकर नगर के आकाश सिंह और सत्यम श्रीवास्तव की टीम विजयी रही। गोला फेंक बालक वर्ग में इंद्रावती महाविद्यालय के आकाश सिंह एवं महिला वर्ग में इंद्रावती महाविद्यालय की रिद्धिमा सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में इंद्रावती महाविद्यालय की शिवानी पांडेय एवं बालक वर्ग में आशा भगवान बक्श सिंह महाविद्यालय के शिवम गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग के आशा भगवान बक्स सिंह महाविद्यालय के नीरज कुमार एवं बालिका वर्ग में देव इंद्रावती महाविद्यालय की शिवानी पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कैरम युगल बालक वर्ग में देव इंद्रावती महाविद्यालय के आकाश सिंह एवं सत्यम श्रीवास्तव विजयी रहे।
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ योगाचार्य डॉ. चैतन्य, बीएनएस गर्ल्स डिग्री कॉलेज के प्रबंधक लालजी सिंह, अविवि कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजेश सिंह, डॉ. नीलमणि सिंह, डॉ. गोपाल नंदन श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव एवं डॉ. बलकरन यादव ने किया। अध्ययन केंद्र के डॉ. शशि भूषण राम त्रिपाठी ने बताया कि प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान वाले खिलाड़ियों में से उत्कृष्ट खिलाड़ी का चयन कर 19 दिसंबर को विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें