अयोध्या। खेल विभाग व उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सोमवार को लखनऊ मंडल स्पोर्ट्स कॉलेज, वाराणसी, कानपुर और अलीगढ़ की टीमों ने अपने मैच जीत प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कानपुर और आजमगढ़ के बीच खेले गए मैच में कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते 3-0 से जीत हासिल की। दूसरे मैच में लखनऊ मंडल ने अयोध्या को एक गोल से पराजित कर अंतिम चार में स्थान सुरक्षित कर लिया।
लखनऊ की तरफ से एकमात्र गोल ध्रुव ने किया। तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वाराणसी की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अलीगढ़ को शून्य के मुकाबले चार गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के दौरान उत्तर प्रदेश की जूनियर फुटबॉल की उत्तर प्रदेश की संभावित टीम के चयन के लिए अरविंद सिंह (बलिया) व मोहम्मद इरशाद (मुरादाबाद) उपस्थित रहे। संवाद