फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अयोध्या, कानपुर, वाराणसी और बस्ती का विजय अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। खेल विभाग के तत्वावधान में आयोजित राज्य जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को नगर आयुक्त विशाल सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए मुकाबले में बस्ती, वाराणसी और कानपुर की टीमों ने अपने मुकाबले जीत विजय अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

अपने संबोधन में नगर आयुक्त विशाल सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों के आयोजन के लिए अयोध्या को तैयार किया जाएगा। खेल के क्षेत्र में भी अयोध्या की पहचान बनाने के लिए कार्य करें। इसके बाद पहला मैच बस्ती और सहारनपुर के बीच खेला गया। बस्ती की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सहारनपुर को दो गोल से पराजित किया।
दूसरा मैच आजमगढ़ और देवीपाटन के बीच खेला गया। मुकाबला बराबरी पर छूटा। तीसरा मैच वाराणसी और झांसी के बीच खेला गया। वाराणसी के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए झांसी को 3-0 से पराजित किया। चौथा मैच कानपुर और चित्रकूट के बीच खेला गया।
विज्ञापन

कानपुर की टीम ने एकतरफा मुकाबले में चित्रकूट को 6-0 से पराजित किया। एक अन्य मुकाबले में अयोध्या ने प्रयागराज को एक गोल से पराजित कर अपनी जीत का अभियान शुरू किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा, सज्जाद हुसैन, अनु दुबे, शिव करण सिंह समेत खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें