फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कानपुर मंडल को हराकर मेजबान अयोध्या बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल के मैदान पर राज्य वालीबॉल प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल ने कानपुर मंडल को हराकर खिताब पर कब्जा किया। प्रतियोगिता के समापन पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मेजबान अयोध्या और कानपुर मंडल के बीच खेला गया। अयोध्या के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहला सेट 25-22 से अपने नाम कर बढ़त बना ली। दूसरे सेट में कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया लेकिन अयोध्या के खिलाड़ियों ने मैच में वापसी करते हुए दूसरा सेट 25-23 से अपने नाम कर 2-0 की महत्वपूर्ण बढ़त बना ली।
तीसरे सेट में कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अयोध्या के सीधे सेटों में जीतने के अरमान पर पानी फेरते हुए 25-23 से सेट अपने नाम कर अयोध्या की बढ़त को 2-1 कर रोक दिया। चौथे सेट के मुकाबले में अयोध्या के खिलाड़ियों ने शुरू से बढ़त बनाते हुए मैच पर अपनी बढ़त बरकरार रखी।
विज्ञापन

मैच के अंतिम क्षणों में कानपुर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया लेकिन अपनी हार नहीं बचा सके। अयोध्या ने कानपुर को चौथे मुकाबले में 25- 21 से पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व पहले सेमीफाइनल मुकाबले में कानपुर मंडल ने बरेली मंडल को सीधे सेटों में 25-19, 25-22, 25-18 से व दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मेजबान अयोध्या ने सहारनपुर मंडल को सीधे सेटों में 25-19, 25-23, 25-17 पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा, उप क्रीड़ा अधिकारी मो. इरफान, अनूप दुबे, नाजिया, सीडी सिंह, शकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें