फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब जूनियर में आदर्श, सीनियर में रामनेवाज इंटर कॉलेज विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिला स्कूल हॉकी प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई। रामनेवाज सिंह इंटर कॉलेज के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता में आदर्श इंटर कॉलेज सब जूनियर वर्ग में और सीनियर वर्ग में रामनेवाज इंटर कॉलेज विजेता रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला मैच राजकीय इंटर कॉलेज और विद्या मंदिर स्कूल के बीच खेला गया जिसमें विद्या मंदिर ने राजकीय इंटर कॉलेज को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 1-0 से पराजित कर खिताबी दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच विद्या मंदिर स्कूल और आदर्श इंटर कॉलेज के बीच खेला गया जिसमें आदर्श इंटर कॉलेज की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 1-0 से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया।
आदर्श की तरफ से सुनील ने एकमात्र विजयी गोल किया। सीनियर वर्ग में रामनेवाज इंटर कॉलेज व राजकरण इंटर कॉलेज के बीच खेले गए मुकाबले में रामनेवाज कॉलेज ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। विजयी गोल रामलखन ने किया। प्रतियोगिता का समापन रामनेवाज सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक मनीष कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें