फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार ने ली दो युवकों की जान

Thu, 16 Feb 2017 10:25 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
बीकापुर के जलालपुर-पिपरी मार्ग में सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलग-अलग दो हादसों में दो बाइक सवारों की मौत हो गई है। महराजगंज थाना क्षेेत्र में गुुरुवार को बहन को ससुराल छोड़ कर लौट रहे बाइक सवार भाई को परिवहन निगम की एक बस ने रौंद दिया। घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई जबकि बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में बाइक से ड्यूटी जा रहे सफाईकर्मी ने ट्रक ने रौंद दिया। कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बाइक सवार हेलमेट पहने हुए थे। दोनों हादसों में दुर्घटना करने वाले वाहनों के चालक भाग निकले। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।             
विज्ञापन


बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक गुरुवार की सुबह करीब छह बजे तारुन थाना क्षेत्र के परसावा महोला निवासी सफाईकर्मी गंगाराम वर्मा (32) बाइक से मसौधा जा रहा था। जहां चल रहे ग्रामीण स्वच्छता जागरूकता अभियान में उसकी ड्यूटी लगी थी।

इलाहाबाद हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर पीपरी तिराहे पर सुल्तानपुर की ओर से आ रहे ट्रक में कर्मी की बाइक फंस गई। कर्मी तकरीबन 100 मीटर दूर तक सड़क से रगड़ता रहा और पहियों के नीचे आ गया। युवक का शव क्षत विक्षत हो गया। ट्रक चालक वाहन समेत भाग निकला।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मृत युवक के भाई पवन की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृत सफाईकर्मी की पत्नी व तीन वर्ष की पुत्री भी है।             

मयाबाजार प्रतिनिधि के मुताबिक मडना गांव निवासी विनय कुमार (25) उर्फ  गुड्डू पाल बाइक से बहन को छोड़ने गोसाईंगंज स्थित उसकी ससुराल गया था। लौटते समय जरही चौराहे के पास अंबेडकरनगर से फैजाबाद की तरफ जा रही आजमगढ़ डिपो की बस ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया।

घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई जबकि उसने हेलमेट पहन रखा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। थानाध्यक्ष महराजगंज नीरज कुमार राय ने बताया कि परिवहन निगम की बस को कब्जे में लिया गया है। चालक भाग निकला। रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें