अयोध्या। सावन मेले को लेकर रेलवे प्रशासन भी सतर्क हो गया है। सावन माह का शुभारंभ आज से हो रहा है। सावन माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या दर्शन-पूजन को आते हैं।
रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था मिले और उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों इसको लेकर रेलवे विभाग ने भी कमर कस ली है।
मंगलवार को एसपी रेलवे सौमित्र यादव ने अयोध्या रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर मेला तैयारियों की हकीकत परखी। एसपी रेलवे ने बताया कि सावन मेले के दौरान रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे।
बाहरी फोर्स भी मंगाई गई है। बताया कि सुरक्षा के लिए 1 कंपनी पीएसी सहित 100 जीआरपी कर्मी सुरक्षा में तैनात किए जाएंगे। उन्होंने जवानों को मेले के दौरान पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिया।