फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी का नामांकन कराने पहुंचे असलहाधारी

Sat, 04 Feb 2017 10:29 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
सपा विधायक के नामांकन के बाद शहीद भवन में सभा के दौरान असलहे के साथ मौजूद समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
असलहा लेकर चलने पर रोक के बावजूद शनिवार को बीकापुर से सपा प्रत्याशी आनंदसेन के नामांकन जुलूस व सभा के दौरान बंदूकधारी सक्रिय दिखे। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। वहीं, तीसरे दिन दो नामांकन होने से अब जिले में नामांकन करने वालों की संख्या तीन हो गई है।
विज्ञापन


नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन शनिवार को नामांकन दाखिल करने के लिए बीकापुर के सपा प्रत्याशी आनंदसेन यादव पार्टी और गठबंधन के नेताओं के साथ जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने बीकापुर के रिटर्निंग अफसर रमेश रंजन के समक्ष पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया।

इसके साथ ही बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन का खाता खुल गया। यहां से काफिला शहीद भवन पहुंचा, जहां सभा हुई। इस दौरान बंदूकधारी भी सक्रिय दिखे। एक बंदूकधारी कैमरे में कैद हो गया, जो भीड़ में शामिल था।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस का कहना है कि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को असलहाधारी नहीं दिखा होगा, वरना कार्रवाई जरूर होती। उधर, गोसाईंगज विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल पार्टी के प्रत्याशी के रूप में राम नयन ने रिटर्निंग अफसर एके तिवारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।

गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए भी यह पहला नामांकन है। इसके पूर्व केवल अयोध्या विधानसभा क्षेत्र से सीपीआई प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। रुदौली व मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र से अब तक किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें