अयोध्या। खिरौनी सुचित्तागंज नगर पंचायत के पहले चुनाव में सपा ने धमाकेदार आगाज किया। सपा प्रत्याशी रेशमा भारती ने भाजपा की कविता को 3800 से ज्यादा मतों से पराजित किया।
सोहावल में मतगणना के पहले ही राउंड में सपा प्रत्याशी ने अपनी बढ़त बना ली थी। हर राउंड के बाद बढ़त लगातार बढ़ती जा रही थी। गणना के बाद घोषित परिणाम के अनुसार सपा प्रत्याशी रेशमा भारती को 6969 मत और उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की कविता को महज 3113 मत ही प्राप्त हुए। इसके अलावा कांग्रेस की कुसुम देवी को 354, बसपा की नीलम को 166, आजाद समाज पार्टी की रीमा को 383, निर्दलीय अशोक कुमारी को 295, कंचन को 12, जानकी देवी को 142 और संजू को 163 मत प्राप्त हुए।
वार्डवार विजयी प्रत्याशी
वार्ड - प्रत्याशी - दल - प्राप्त मत
विसुहिया - तारा देवी - सपा - 3062.
सोहावल - सुमित्रा देवी - भाजपा - 2613.
साल्हेपुर निमैचा उत्तरी - संतराम - निर्दलीय - 2904.
उचितपुर -अजय कुमार -सपा- 3195.
खिरौनी पश्चिमी - अंकुर - भाजपा - 1346.
विशुनपुर सारा पश्चिमी - राम सहाय - निर्दल -2127.
विशुनपुर सारा पूर्वी - राजेश सिंह -निर्दल - 3098.
पियरा - शुभम यादव - सपा - 2899.
कटरौली मध्य - सिराज भाजपा - 36310.
कटरौली उत्तरी -शफीक - सपा - 21012.
कटरौली दक्षिणी - बबीता वर्मा - भाजपा - 17414.
सुचित्तागंज पूर्वी - फरीद अहमद - सपा -238
खिरौनी पूर्वी -सादिया खान - सपा -314