फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा व बसपा प्रत्याशी के वाहन से उतारे हूटर

Sun, 29 Jan 2017 10:30 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद में चेकिंग के दौरान चौक में वन राज्यमंत्री के वाहन से हूटर निकालती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने अयोध्या से सपा प्रत्याशी व वन राज्य मंत्री और बीकापुर के बसपा प्रत्याशी के वाहनों से हूटर उतरवा दिए। जिले में एमवी एक्ट के उल्लंघन में 56 हजार से ज्यादा का जुर्माना वसूला गया है। डीआईजी ने अभियान का कई जगह निरीक्षण किया।
विज्ञापन


रविवार रात आठ से 12 बजे तक जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत संबधित थाना व चौकी पुलिस ने अपने क्षेत्र में वाहनों व उस पर सवार लोगों की जांच की। नगर कोतवाली क्षेत्र में सपा के अयोध्या विधानसभा प्रत्याशी व वन राज्यमंत्री तेज नरायण पांडेय के प्रचार में लगे एक वाहन पर हूटर लगा पाया गया।

पुलिस ने वाहन से हूटर उतरवा दिया। नंबर प्लेट पर लगा सरकार व सचिवालय का स्टीकर भी उखड़वा दिया। बीकापुर के बसपा प्रत्याशी जितेंद्र सिंह बबलू के वाहन की जांच में इंजन के भीतर हूटर लगा मिला। जिसको पुलिस ने निकलवा दिया। चेकिंग में जुटी पुलिस ने दो दर्जन से ज्यादा वाहनों से काली फिल्म नोंचवाई और वाहनों का चालान किया।
विज्ञापन


जिला पुलिस ने 65 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला है। डीआईजी राकेश चंद साहू ने अभियान का देवकाली, दर्शनगर बाइपास, पूराबाजार व गोसेाईगंज में निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें