फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द चालू होगा शहर में ट्रैफिक सिग्नल

Mon, 20 Feb 2017 11:21 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
टेस्टिंग के दौरान जल रहा ट्रैफिक सिग्नल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
व्यस्ततम रिकाबगंज चौराहे पर दो दिन पूर्व लगा सोलर पैनलयुक्त ऑटोमेटिक ट्रैफिक सिग्नल रविवार को करीब एक घंटे की टेस्टिंग में ओके हो गया। सवारी वाहनों और बाइक चालकों को यहां जाम में फंसने से निजात एक पखवारे में मिल जायेगी।
विज्ञापन


मैकेनिकल टीम के जाने के बाद अब एक दूसरी टीम करीब एक सप्ताह बाद आएगी, जो सड़क की साफ-सफाई कर जेब्रा क्रॉसिंग व दूसरे संकेतों का निर्माण करेगी। चौराहे के आसपास हुए अवैध कब्जों हटाया जाएगा। इतना सब होने के बाद सोलर सिग्नल चालू हो जाएगा।      

पालिका सूत्रों के अनुसार चौराहे पर लगाये गये ऑटोमेटिक सोलर ट्रैफिक सिग्नल लाइट की लागत करीब 15 लाख रुपये है। इस ऑटोमेटिक टाइमर सोलर ट्रैफिक सिग्नल से यातायात में जहां सुधार होगा, वहीं इसके आदर्श चौराहा बन जाने से हर किसी को सहूलियतें भी होंगी। यहां पैदल चलने वालों के लिए जेब्रा क्रॉसिंग भी बनेगी। नगर पालिका चेयरमैन विजय कुमार गुप्त ने बीते 26 दिसंबर को चौराहे पर यातायात व दूसरे अधिकारियों, प्रोजक्ट मैनेजर की मौजूदगी में भूमि पूजन किया था।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें