अयोध्या। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा में पूजन के लिए थाईलैंड से मिट्टी और कंबोडिया से हल्दी भेजी गई है। इसे ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने चंपत राय को दिया। चंपत राय ने एक्स पर फोटो शेयर कर जानकारी दी।
लिखा- प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या की तरह एक और अयोध्या थाईलैंड में भी बसती है। इसे स्थानीय भाषा में अयुत्थ्या कहते हैं। विहिप के प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के लिए एक-एक वस्तु को उच्च गुणवत्ता को ध्यान में रखकर चुना जा रहा है। देशभर के संत और रामभक्त अनेक रूपों में रामलला के लिए अपनी सेवाएं भी अर्पित कर रहे हैं। वहां के राजा को राम कहते हैं। थाईलैंड की अयोध्या के राजा राम ने वहां की रज अयोध्या के लिए भेजी है। कंबोडिया से हल्दी को भी श्रीराम की सेवा के लिए स्वीकार किया गया है। संवाद