अयोध्या-गुजरा मऊ गांव में निकला अजगर।
- फोटो : FAIZABAD
मिल्कीपुर। इनायतनगर थाना क्षेत्र के गुजरामऊ गांव में रविवार दोपहर अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के रिहायशी इलाके में अजगर घूम रहा था। लोगों के हो हल्ला मचाने व उकसाने के बाद एक अर्द्धनिर्मित भवन में वह घुस गया।
अजगर निकलने की सूचना क्षेत्रीय लोगों द्वारा पुलिस को की गई, पुलिस ने वन विभाग को सूचना गई। वन विभाग कर्मचारियों द्वारा गुजरामऊ गांव पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ने के लिए ले जाया गया। ग्राम प्रधान ने बताया कि अजगर पकड़ने में वन विभाग टीम राम महेश, शीतला प्रसाद, पवन कुमार व अनिल कुमार के साथ ग्रामीणों के सहयोग सराहनीय रहा।