फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहर जारी, छह और मरीजों को डेंगू

Sun, 16 Oct 2016 10:24 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद में रविवार को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारिश के बाद अब मौसम में सुबह-शाम ठंड और दिन में कड़ी धूप ने डेंगू का कहर एक बार फिर बढ़ा दिया है। रविवार को बुखार से पीड़ित 55 मरीजों की जांच में छह डेंगू से पीड़ित पाए गए। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने उन्हें जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड मेें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल में डेंगू रोगियों के भर्ती होने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। शासन के आदेश पर बुखार से पीड़ित रोगियों (डेंगू और चिकनगुनिया) के इलाज के लिए छुट्टी के दिन भी ओपीडी में एक फिजीशियन और एक बाल रोग विशेषज्ञ उपलब्ध रहना अनिवार्य है।

रविवार को ओपीडी में आए 55 मरीजों की जांच में छह को डेंगू पीड़ित पाया गया है। इनमें विपिन सिंह (18) पुत्र मनोज सिंह पचवस बस्ती, अवधेश सिंह (40) पुत्र राम सिंह बभनान बस्ती, अमित कुमार (32) पुत्र राधेश्याम नयाबाजार गोंडा, सलमा खातून  (50) पत्नी तारिक  छज्जापुर टांडा अंबेडकरनगर, कीर्ति गुप्ता (12) पुत्री राकेश कुमार गुप्त गुलामअली का पुरवा दरगाह बहराइच और शमशेर (25) पुत्र मो. शगरी दिल्ली दरवाजा फैजाबाद शामिल हैं।
विज्ञापन


सभी को डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है। ओपीडी में फिजीशियन डॉ. रामकिशोर और बाल रोग विशेषज्ञ अशोक कुमार ने मरीजों का इलाज किया। प्रमुख अधीक्षक डॉ. हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के निर्देश पर ओपीडी में बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच में छह डेंगू पीड़ित मिले हैं।

इसमें एक जिले का है, बाकी गैर जिलों से आए हैं। इसके पहले दो माह से हुईं 225 लोगों की जांच में 57 लोगों को डेंगू बुखार से पीड़ित पाया जा चुका है, इनमें एक की मौत हो चुकी है। 15 मरीज केजीएमयू लखनऊ रेफर किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें