फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह परचे वापस, 54 प्रत्याशी मैदान में

Wed, 15 Feb 2017 05:32 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
candidates - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नाम वापसी के बाद सोमवार को जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में 54 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। बहुजन मुक्ति पार्टी सहित छह प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए। विधानसभा चुनाव के लिए अयोध्या और रुदौली से सर्वाधिक 14-14 तो मिल्कीपुर से सबसे कम सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सोमवार को ही प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन भी कर दिया गया। प्रत्याशी अपने चुनाव चिह्न के साथ अब चुनाव मैदान की ओर रुख कर गए हैं।              
विज्ञापन


सोमवार को विधानसभा चुनाव में नाम वापसी का आखिरी दिन था। इसके लिए राजनीतिक दलों और निर्दल प्रत्याशियों के साथ समर्थकों का सुबह से ही जमावड़ा लग गया था। शाम तीन बजे तक समर्थन में बैठने-बैठाने की सियासत का दौर चला।

अंत में पता चला कि कुल छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में जाने से पहले ही बैकफुट पर आ गए, लेकिन इनमें प्रमुख दलों का कोई प्रत्याशी नहीं था। अयोध्या, मिल्कीपुर और रुदौली से दो-दो नामांकन पत्र वापस लिए गए। अयोध्या से पूनम और स्वराज्य चंद्र जैन ने नाम वापस लिया। यहां से अब प्रत्याशियों की संख्या 14 रह गई है।
विज्ञापन


बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। इस विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशियों की संख्या 10 रह गई है। रुदौली विधानसभा क्षेत्र से रेशमा बानो और सबीहा खान ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए। रुदौली विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशियों की संख्या 14 है। यहां से बसपा से नामांकन करने वाली फिरोज खान गब्बर की पत्नी सबीहा ने नाम वापस लिया है।               

मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र से दो प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए। इनमें अनुराधा और आरती प्रियदर्शी हैं। इस विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशियों की संख्या सबसे कम सात हैं। तीन बजे के बाद सभी विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अफसरों ने प्रत्याशियों या उनके प्रतिनिधियों को चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया।

प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव चिह्नों के साथ चुनाव मैदान की ओर निकल पड़े हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक जिले की पांच विधानसभा के लिए चुनाव मैदान में 54 प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें