फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख वेलफेयर एसोसिएशन कराएगा राम मंदिर का निर्माण : जसवीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। पूरे विश्व में जैसे गुरुद्वारे का निर्माण सेवा भाव से होता है, उसी तरह सिख वेलफेयर एसोसिएशन अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण कराएगा। इसके लिए कोई चंदा नहीं लिया जाएगा। ये दावा अंतरराष्ट्रीय सिख वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के महासचिव व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठन राम मंदिर निर्माण सहयोग मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक सरदार जसवीर सिंह मंडेर ने किया।
विज्ञापन

सोमवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि दसवें सिख गुरु साहबान लवकुश के वंशज हैं, गोविंद साहब ने पटना में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के रूप में दर्शन देकर शिवदत्त नामक ब्राह्मण को प्रसाद दिया था। आज उनके आदर्शों को सभी धर्म के लोग मानते हैं।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए बनने वाले ट्रस्ट का मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बनाना चाहिए क्योंकि उनसे ज्यादा विद्वान कोई व्यक्ति नहीं है। सरकार चाहे तो योगी के साथ ट्रस्ट में दो-तीन लोगों को और को शामिल कर सकती है लेकिन, योगी आदित्यनाथ अकेले ही पर्याप्त हैं।
विज्ञापन

ट्रस्ट में शामिल होने के लिए साधु-संतों में हो रहे आपसी विवाद पर उन्होंने कहा कि वो अपने-अपने मठ-मंदिर चलाएं, ट्रस्ट के विवाद में उन्हें पड़ने की कोई जरूरत नहीं है। कहा कि गुरु गोविंद सिंह और सिखों के दसों गुरु के बाद गद्दी गुरु ग्रंथ साहब को सौंप दी गई, कोई विवाद नहीं हुआ। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध व अन्य धर्मों के लोग श्रीराम के आदर्शों को मानते हैं। कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिमों का दावा खारिज कर दिया है और मुस्लिम पक्षकार भी पीछे हट गए हैं। अब पूरे विश्व के राम भक्त जन्मभूमि पर जल्द से जल्द भव्य राम मंदिर का निर्माण चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें