फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामलला के दरबार में नतमस्तक हुए रामायण के श्रीराम

Mon, 24 Apr 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
मंदिर निर्माण की प्रगति देखते अभिनेेता अरुण गोविल व अन्य।
विज्ञापन
अयोध्या। टेलीविजन धारावाहिक रामायण में भगवान श्रीराम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल शनिवार को रामलला के दरबार में माथा टेका। उन्होंने दर्शन-पूजन कर रामलला की आरती उतारी। इसके बाद राममंदिर निर्माण के कार्यों को भी देखा।
विज्ञापन

रामलला के दर्शन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अरुण गोविल ने कहा कि राममंदिर आंदोलन में रामायण धारावाहिक की भी अहम भूमिका रही। धारावाहिक के जरिए भगवान श्रीराम की महिमा को पूरे विश्व ने स्वीकार किया, जो मंदिर आंदोलन का आधार भी बना। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरीके से मंदिर निर्माण को अपने हाथों में लिया है और इसको प्रमुखता दी है इसके लिए वह बधाई के पात्र है।
मानस की पंक्तियों पर सवाल खड़ा करने वालों पर कहा कि रामायण का एक-एक शब्द, दोहा और चौपाई अमृत के समान है। इसको जितनी बार पढि़ए, हर बार इसके अलग-अलग अर्थ निकलते हैं। मानस का कोई भी प्रसंग ऐसा नहीं है जो प्रेरित न करता हो। भगवान श्रीराम ने हर वर्ग को गले लगाया। उसके पीछे यही संदेश था कि समाज में सबकी सहभागिता होती है। कुछ लोग अपने आप को लाइमलाइट में लाने के लिए ऐसा करते हैं।
विज्ञापन

बताया कि वे मंदिर आंदोलन पर आधारित फिल्म 6, 9, 5 की शूटिंग के लिए अयोध्या आए हैं। फिल्म में राममंदिर आंदोलन का इतिहास दर्शाया जाएगा। कहा कि फिल्म में वे एक सन्यासी की भूमिका में हैं। उसकी दिली इच्छा है कि राममंदिर बने और वह अपने राम का दर्शन कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें