फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री मुरारीलाल माहेश्वरी मंडल स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अमर उजाला की ओर से श्री मुरारी लाल माहेश्वरी मंडलीय वाद विवाद प्रतियोगिता 27 अगस्त को डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार में सुबह 10 बजे से आयोजित है। प्रतियोगिता में मंडल के पांच जिलों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता जुलाई माह में हुई थी, इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ व विजेताओं को पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि कुलपति प्रोफेसर मनोज दीक्षित करेंगे। वाद विवाद का विषय रखा गया है ‘सोशल मीडिया पर प्रतिबंध देश हित में जरूरी’।
विज्ञापन

अमर उजाला समूह ने विद्यार्थियों में तार्किक सोच और वैचारिक नेतृत्व विकसित करने के लिए विचार प्रवाह कार्यक्रम के तहत श्री मुरारी लाल माहेश्वरी राष्ट्रीय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता जिला, मंडल व राज्य स्तर पर होनी है। पहले चरण की प्रतियोगिता में पांच जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया था जिसमें से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागी अब दूसरे चरण में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जिसका आयोजन मंगलवार को अवध विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार में हो रहा है।
प्रत्येक प्रतिभागी को छह मिनट का समय दिया जाएगा। पांच मिनट के बाद एक वार्निंग घंटी भी बजेगी। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को चेक देकर पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता के समन्वयक अवध विश्वविद्यालय के ग्रामीण अर्थशास्त्र विभाग व फाइन आर्ट विभाग के प्रोफेसर विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें