फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन में नारेबाजी, पुलिस से तीखी नोकझोंक

Mon, 06 Feb 2017 11:41 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान पुलिस से नोकझोंक करते समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में नामांकन के दौरान सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आचार संहिता तार-तार हो गई। प्रत्याशियोें के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने रोका तो तीखी नोकझोंक की। मामले में बसपा के दोनों प्रत्याशियों जितेंद्र सिंह बबलू व बज्मी सिद्दीकी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सोमवार को सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा।
विज्ञापन


सोमवार को नामांकन के लिए खासी भीड़ उमड़ी। गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विधायक अभय सिंह ने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। अयोध्या सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी बज्मी सिद्दीकी और अधिकार पार्टी के प्रत्याशी सुशील जायसवाल ने रिटर्निंग अफसर के सामने नामांकन पत्र दाखिल किया।

बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी जितेंद्र सिंह बब्लू और राष्ट्रीय लोकदल के आलोक द्विवेदी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। रुदौली विधानसभा क्षेत्र से अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां और मौलिक अधिकार पार्टी के प्रत्याशी संदीप ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन


नामांकन दाखिल करने के बाद लौटते वक्त कलेक्ट्रेट परिसर में ही बसपा प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर प्रशासन में हलचल मच गई। मौके पर पुलिस के अफसर और कर्मी पहुंचे। नारेबाजी बंद करने को लेकर समर्थकों और पुलिस में नोकझोंक हुई।

नगर कोतवाली में दर्ज कराये गये मुकदमे में बसपा के बीकापुर प्रत्याशी जितेंद्र सिंह बबलू और अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी बज्मी सिद्दीकी पर बिना अनुमति समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए नामांकन के लिए वाहनों के काफिले के साथ पहुंचने व नोकझोंक करने का आरोप है। कोतवाल एके राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें