फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीख रहे थे मरीज, डॉक्टर देखते रहे शूटिंग

विज्ञापन
अस्पताल में चल रही शूटिंग में मौजूद बॉबी देओल (पीले कुर्ते में)। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। ...काशीबाबा के जयकारे के बीच तीन एसयूवी कार के काफिले से एक महंत श्रीराम अस्पताल में दाखिल होते हैं। उसके आगे-पीछे तमाम बंदूकधारी और बाइक सवार समर्थक हैं। यह सीन है निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा की अयोध्या में शुक्रवार को हो रही एक फिल्म की शूटिंग का।
विज्ञापन

शूटिंग देखने उमड़ी भीड़ से अयोध्या मुख्य मार्ग घंटों जाम रहा। तमाम मरीज अस्पताल में घुसने के लिए चीखते नजर आए, जो अंदर आए उन्हें कोई देखने वाला नहीं था।
यह हालात सुबह सात बजे से पूरे दिन रहे। सीएमएस अस्पताल छोड़ अपर निदेशक के यहां होने की बात कर रहे थे, जबकि अपर निदेशक हाईकोर्ट जाने के लिए रास्ते में थे।
विज्ञापन

डॉक्टर समेत सारा स्टाफ फिल्म में भूमिकाएं अदा कर रहा था। उधर, हीरो के रूप में बॉबी देओल के आने से हजारों की भीड़ बेकाबू हो गई। इससे अस्पताल और मुख्य मार्ग की पूरी व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई, जबकि धारा-144 लागू है।
श्रीराम अस्पताल में शूटिंग को लेकर अनुमति किसके आदेश पर दी गई थी, इसे लेकर सीएमओ और अपर निदेशक ने अनभिज्ञता जताई। जबकि सीएमएस ने डीएम का आदेश बताया।
डीएम ने कहा कि अस्पताल की व्यवस्था रोककर शूटिंग करने की कोई इजाजत नहीं दी गई थी, यह काम अस्पताल का समय समाप्त होने पर शाम को या रात में हो सकता था।
उधर, श्रीराम अस्पताल में शूटिंग के दौरान कई वार्डों से मरीजों को खाली कर दिया गया था। इमरजेंसी से लेकर जिन वार्डों में कुछ मरीज थे, उन्हें देखने वाला कोई नहीं था। डॉक्टर और स्टाफ अपनी ड्यूटी छोड़ शूटिंग में तल्लीन थे। डॉक्टर, नर्स, एएनएम, आशा बहू, वार्ड ब्वॉय से लेकर चपरासी तक बाबा पर फूल फेंक रहे थे।
जबकि गंभीर हालत में आने वाले मरीजों के लिए स्ट्रेचर तक नहीं मिल रहा था। लोग बच्चों, महिलाओं को किसी तरह कंधे पर सहारा देकर अस्पताल में ले जाने की कोशिश कर रहे थे। जो मरीज दिखाने के लिए किसी तरह इमरजेंसी तक पहुंचे, उन्हें कोई देखने वाला नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें