फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी व प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण तलब

Tue, 08 Sep 2015 12:22 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरा ब्लॉक प्राइमरी स्कूल पूरा में प्रधानाध्यापिका उर्मिला देवी अनुपस्थित पाई गई। पूछने पर बताया गया कि दवा लेने गईं हैं। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में सफाई बिल्कुल नहीं थी।
विज्ञापन


जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने प्रधानाध्यापिका उर्मिला देवी तथा खंड शिक्षाधिकारी अरुण कुमार वर्मा का स्पष्टीकरण तलब किया हैं। उन्होंने प्राइमरी विद्यालय राजेपुर के कक्षा चार का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापिका पंकज सिंह जो बच्चों का गणित विषय की सत्र परीक्षा ले रही थी। जिलाधिकारी ने बच्चों से निशुल्क पाठ्य पुस्तक तथा ड्रेस विवरण की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन


बच्चों ने बताया कि पाठ्य पुस्तक मिल गई है। प्रधानाध्यापिका शीरी बेगम ने बताया कि ड्रेस का वितरण 1-2 दिन के अंदर करा दिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने अध्यापकों की उपस्थिति एवं शिक्षा की गुणवत्ता तथा विद्यालयों की सफाई एवं प्रसाधन की स्थिति का आकस्मिक निरीक्षण कराने के लिए सीडीओ अरविंद मल्लप्पा बंगारी को निर्देश दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें