फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारिब, विजय बहादुर व ज्ञानेंद्र को मिलेगा माटी रतन सम्मान

Tue, 22 Nov 2016 11:36 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद-मंगलवार को पत्रकारों से मुखातिब होते शहीद शोध संस्थान के निदेशक सूर्यकांत पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अवध क्षेत्र का प्रतिष्ठित सम्मान माटी रतन इस वर्ष साहित्यकार डॉ. विजय बहादुर सिंह, शायर डॉ. शारिब रुदौलवी और क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पांडेय को मिलेगा। यह जानकारी मंगलवार को शहीद शोध संस्थान के निदेशक सूर्यकांत पांडेय ने दी। वह सिविल लाइंस स्थित एक होटल में प्रेस से मुखातिब थे।
विज्ञापन


सूर्यकांत पांडेय ने कहा कि अशफाक उल्लाह खां की शहादत स्थल मंडल कारागार में 19 दिसंबर को कार्यक्रम में इन तीनों शख्सियतों को माटी रतन सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। कहा कि अशफाक के शहादत दिवस पर कार्यक्रम में गुरुकुल विद्यालय, मूक वधिर विद्यालय तथा यतीमखाना बड़ी बुआ से एक-एक निर्धन बच्चों को शांति सिंह स्मृति छात्रवृत्तिदी जाएगी।

इन स्कूलों के प्रधानाचार्य जिस बच्चे का चयन कर शोध संस्थान को देंगे, उसे पांच हजार की धनराशि दी जाएंगी। इसके अलावा गीता देवी तथा डॉ. शैलेश पांडेय मेधावी छात्र प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को क्रमश: पांच-पांच हजार दिया जाएगा। निबंध प्रतियोगिता 17 दिसंबर को मनोहर लाल इंटर कॉलेज में होगी। प्रेस वार्ता में सैयद आफताब रजा रिजवी और सलाम जाफरी उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें