फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दो कोचिंग संस्थान व सात विद्यालय बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। बिना मान्यता के चल रहे सात स्कूल और दो कोचिंग संस्थान बंद करने के आदेश डीआईओएस ने सोमवार को दिए हैं। ये सभी संस्थान तारुन शिक्षा क्षेत्र में संचालित हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि आईजीआरएस के तहत शिकायत की गई थी कि जिले में फर्जी तरीके से स्कूल व कोचिंग संस्थान चल रहे हैं। इस पर जिले के समस्त ब्लॉक नोडल अधिकारियों को अपने परिक्षेत्र में स्थलीय जांच करने के आदेश दिये गये। जांच रिपोर्ट में फर्जी रूप से संचालित स्कूल व कोचिंग संस्थानों का नाम व पता, संस्था के संचालक का नाम व पता और अब तक की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी मांगी गई है।
डीआईओएस राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने बताया कि जांच अधिकारी द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर जय मां वैष्णो कोचिंग क्लासेस तारुन, ओम शिव कोचिंग इंटर कॉलेज तारुन, डायमंड इंटर कॉलेज भावापुर तारुन, सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल तारुन बिना मान्यता के मिले।
विज्ञापन

इसके अलावा टीडी पब्लिक स्कूल बेलहिया जयसिंह मऊ तारुन, सुंदर देवी शिक्षण संस्थान आगागंज टिकरी, लक्ष्मी नारायन इंटर कॉलेज बेदापुर टिकरी, निरंकारी ग्रामोदय इंटर कॉलेज तारापुर तारुन, जयहिंद प्रकाश इंटर कॉलेज बेलगरा तारुन में बिना मान्यता कक्षाएं चलती मिली हैं। इन सभी विद्यालयों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें