फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायरीन से भरी बस पोल से टकराई, सात जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जियारत कर लौट रहे जायरीन की बस शनिवार रात गोसाईगंज थाना क्षेत्र में टंडौली रेलवे क्रॉसिंग पर लगे खंभे से टकरा गई। हादसे में सात जायरीन घायल हो गए। ये लोग किछौछा शरीफ से श्रावस्ती जा रहे थे।
विज्ञापन

सूचना पर महराजगंज व गोसाईगंज पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल लोगों को एंबुलेंस से मया सीएचसी पहुंचाया तथा अन्य को अयोध्या बस स्टॉप पहुंचाया गया।
श्रावस्ती जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के करीब 90 जायरीन दरगाह किछौछा से जियारत कर वापस जा रहे थे। शनिवार रात 11:30 बजे क्रॉसिंग पर बस सड़क से नीचे गड्ढे की तरफ चली गई और खंभे से टकरा गई।
तेज टक्कर से बस के अंदर ही जायरीन गिरकर घायल हो गए। टक्कर की तेज आवाज से पिकेट पर तैनात गोसाईगंज थाने के कांस्टेबल शैलेंद्र यादव व धर्मेंद्र यादव ने पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

थोड़ी देर में दोनों थानों की पुलिस व डायल 100 के चार वाहन भी पहुंच गई। थानाध्यक्ष महराजगंज श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि बस में भिनगा, इकौना, गिलौला थाना क्षेत्रों के के सिसवारी, कोलाभर, सेमगड़ा, मजगवां के करीब 90 जायरीन सवार थे। जिसमें सवीरा, शबाना, आबू, हनीफ, शाहिदा, ऐशा व विकास घायल हुए थे, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें