फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों पर सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स ने किया रूट मार्च

Sun, 18 Oct 2015 11:22 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने की कवायद में जुटे पुलिस-प्रशासन ने रविवार की शाम संगीनों के साथ सीमा सुरक्षा बल, पीएसी व पुलिस के साथ दस्तों ने रूट मार्च किया। भारी तादाद में पुलिस व पैरामिलेट्री फोर्स के सड़क पर उतरने से चौक चौराहों से लेकर गलियों तक हलचल रही।
विज्ञापन



दुर्गापूजा, दशहरा व मोहर्रम के मद्देनजर पुलिस व प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। देर शाम भारी पुलिस फोर्स के साथ अधिकारियों ने शहर के मुख्य मार्गों व गलियों का भ्रमण किया। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा के नेतृत्व में निकले फोर्स ने जीआईसी से रूट मार्च की शुरूआत करते हुए रिकाबगंज, सिविल लाइन, चौक, सुभषनगर, फतेहगंज, जप्ती वजीरगंज आदि  क्षेत्र का भ्रमण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें