फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर नहीं खुले स्कूल, टंड में बाहर इंतजार करते रहे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। जिलाधिकारी और शिक्षा विभाग के निर्देश के बावजूद परिषदीय स्कूलों के समय पर खुलने की स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

ठंड को देखते हुए परिषदीय स्कूलों के समय में परिवर्तन हुआ है। 10 से शाम तीन बजे तक विद्यालय का समय निर्धारित किया गया है। ठंड के कारण एक घंटा सुबह समय बढ़ाने के बावजूद स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।
परिषदीय स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं को 10 बजे से कुछ देर पूर्व विद्यालय पहुंचने के लिए कहा गया है। बच्चे तो स्कूल में समय से पहुंच रहे हैं। लेकिन शिक्षक शिक्षिका और शिक्षामित्र देरी से स्कूल आ रहे हैं।
विज्ञापन

कई स्कूलों में सुबह 10 बजे स्कूल न खुलने तथा शिक्षकों के न पहुंचने से छात्र-छात्राएं स्कूल के बाहर खड़े होकर विद्यालय खुलने का इंतजार करते हैं। मंगलवार सुबह बीकापुर शिक्षा क्षेत्र के कई स्कूलों के समय पर खुलने की सच्चाई का निरीक्षण किया गया। कुछ स्कूल तो खुले मिले।
विज्ञापन

जबकि कई जगहों पर विद्यालय के गेट में ताला बंद मिला। बच्चे भीषण ठंड में ठिठुरते हुए विद्यालय खुलने का इंतजार करते मिले। इस बाबत में खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत मौर्य ने बताया कि बार-बार दिशा निर्देश और हिदायत के बावजूद समय पर स्कूल न पहुंचना गलत है। जांच करके कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें