पवित्र माह रमजान के समापन पर जनपद में ईद को लेकर लोगों में उत्साह है। वहीं, पुलिस व प्रशासन ने ईद समेत इस अवसर पर आयोजित होने वाली विशेष नमाज को लेकर सुरक्षा व व्यवस्था का खाका खींच लिया है। शुक्रवार को ईदगाहों समेत अन्य स्थलों का आला अधिकारियों समेत अन्य ने निरीक्षण किया और तैयारियां देखीं। संबंधित विभागों को पुख्ता व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।
टाटशाह मस्जिद के महासचिव अफजाल अहमद ने बताया कि चांद दिख गया है। ईद शनिवार को मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि ईद की नमाज ईदगाह पर सुबह नौ बजे होगी। सिविल लाइन स्थित ईदगाह समेत अन्य स्थलों पर विभागों से जुड़े लोग तैयारियों को अंतिम रूप देने की कवायद में जुटे नजर आए। पेयजल समेत अन्य व्यवस्थाओं के साथ चूना छिड़काव कराया जा रहा है। पावर कॉर्पोरेशन को आपूर्ति के लिए निर्देशित किया गया है।
सुरक्षा के बाबत जिला पुलिस ने पुख्ता व्यवस्था का खाका खींचा है। दो एडीशनल एसपी, छह डिप्टी एसपी, 18 एसओ/इंस्पेक्टर, दो कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ के अतिरिक्त यातायात पुलिस, वाटर कैनन, बज्र, फायर टेंडर व टीयर गैस दस्ते की तैनाती की खाका बनाया गया है।
यातायात व्यवस्था के लिए यातायात पुलिस को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन, महकमे के विभिन्न शाखाओं में तैनात कर्मियों व अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। ईद पर शहर से गांव तक पुख्ता सुरक्षा व यातायात का खाका खींचा गया है। पालिका ने ईदगाहों पर साफ-सफाई, चूना छिड़काव और पेयजल की मुकम्मल व्यवस्था की है।
ईद की विशेष नमाज को लेकर रोडवेज बस स्टेशन स्थित ईदगाह को आइसोलेटेड करने की तैयारी है। सुरक्षा के साथ अन्य व्यवस्थाओं के लिए पुलिस-प्रशासन ने खाका खींच लिया है। यातायात पुलिस की ओर से बताया गया कि ईद की नमाज के चलते कोई वाहन रोडवेज तथा ईदगाह की ओर नहीं आएगा। रोडवेज बसों का संचालन सहादतगंज स्थित अस्थाई बस अड्डे से किया जाएगा।
यातायात उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि ईद की नमाज के मद्देनजर रोडवेज बसों का संचालन सहादतगंज तथा टैंपो का टीवी टावर, पुष्पराज चौराहे व पुलिस लाइन तिराहे से होगा। सुबह सात बजे से ईद की नमाज खत्म होने तक सहादतगंज, फरेस क्लब, तहसील तिराहे, पुष्पराज चौराहे, पुलिस लाइन तिराहे तथा पोस्ट आफिस चौराहे के कोई भी दो पहिया-चार पहिया वाहन व साइकिल-रिक्शा ईदगाह की ओर नहीं आने-जाने दिया जाएगा।
यहां अदा होगी ईद की नमाज
-सिविल लाइन स्थित ईदगाह में सुबह 09.00 बजे मौलाना मुहम्मद जमीर
-रोडवेज स्टेशन स्थित मस्जिद मलंदशाह 09.00 बजे मौलाना मो. अरशद रजा
-मस्जिद सराय पोख्ता सब्जी मंडी चौक 09.00 बजे मौलाना रिजवान
-मस्जिद गुदड़ी बजाजा में 08.00 बजे मौलाना हाफिज अब्दुल हफीज
-मस्जिद मदनी मुगलपुरा में 08.00 बजे मौलाना हिजबुल्लाह
-मस्जिद सुनहरी निकट जीआईसी में 07.00 बजे मौलाना फुरकान
-मस्जिद जिन्नाती तरंगरोड में 08.30 बजे मौलाना बशीर
-मस्जिद सलारजंग तेली टोला में 08.30 बजे मौलाना आसिम
-मस्जिद दाहूरी पुरानी सब्जी मंडी में 09.00 बजे मौलाना करीमुलहक
-मस्जिद हमीदिया हसनू कटरा में 08.30 बजे मौलाना अब्दुल कय्यूम
-मस्जिद घोसियाना में 08.30 बजे मौलाना मो. तौफीक
-मस्जिद शाही वजीरगंज जप्ती में 08.45 बजे मौलाना मो. अनीस
-मस्जिद वजीरगंज में 08.30 बजे मौलाना हाफिज अब्दुल मजीद
-मस्जिद शाही पठानटोलिया में 09.00 बजे मौलाना हाफिज शहजाद
-मस्जिद यतीमखाना बड़ी बुआ में 08.30 बजे मौ. हाफिज कमर
-जामा मस्जिद हसनूकटरा में 08.30 बजे मौ. शाबान अली
-मस्जिद हैदरगंज हबीबिया में 08.30 बजे मो. शहजाद
-मस्जिद पुलिस लाइन में 08.15 बजे इमाम अजहर सईद
-मस्जिद बज्म-ए-सलात राठहवेली में 09.30 बजे
-मस्जिद इमामबाड़ा राठहवेली में 10.00 बजे मौ. अहमद अली
-मस्जिद चौक घंटाघर में 10.30 बजे मौ. मो. मोहसिन
-मोती मस्जिद मोहल्ला मोतीबाग में 09.30 बजे मौ. नदीम रजा जैदी
-मस्जिद खजूरवाली गुदड़ी बाजार चौराहा में 11.00 बजे मौ. सादिक
-ईदगाह अयोध्या में 09.30 बजे मौ. हाफिज असलम
-मस्जिद आलमगीरी दुराही कुंआ अयोध्या में 09.15 बजे मौ. हाफिज एखलाक
-मस्जिद मुगलपुरा अयोध्या में 09.30 बजे मौ. हाफिज हुमायूं
-मस्जिद कुटिया अयोध्या में 08.30 बजे मौ. हाफिज इब्राहिम
-मस्जिद बेगम बरलास बेगमपुरा अयोध्या में 09.00 बजे मौ. हाफिज मुन्नू
-ईदगाह शहनवां में 09.30 बजे मौ. हाफिज इफ्तेखार
-ईदगाह दर्शननगर में 09.30 बजे मौ. इरफान
-ईदगाह खानपारा दर्शननगर में 09.30 बजे मौ. शाह मोहम्मद
-ईदगाह पूराबाजार में 09.00 बजे मौ. अब्दुल रब
-जामा मस्जिद पूरा बाजार 08.30 बजे मौ. सादिक
-ईदगाह मयाबाजार 09.00 बजे मौ. मुस्तकीम
-ईदगाह गोसाईगंज 09.15 बजे मौ. अख्तर हुसैन
-ईदगाह भीटी अढनपुर 9.30 बजे मौ. जुल्फेकार अली
-ईदगाह हैदरगंज 9.15 बजे मौ. इमरान
-ईदगाह जानाबाजार 9.30 बजे हाफिज रियाज अहमद
-ईदगाह बीकापुर 9.00 मौ. सादिक
-ईदगाह काजीसराय 9.00 बजे मौ. गुलाम सरवर
-ईदगाह शाहगंज 09.00 बजे मौ. उस्मान
-ईदगाह भदरसा 09.00 बजे मौ. अरशद कासमी
-ईदगाह भदोखर 9.30 बजे मौ. अब्दुल हई
-ईदगाह अरुवावां 9.30 बजे मौ. कारी दिलशाद
-ईदगाह कुचेरा बाजार 9.00 बजे मौ. मिनहाजुद्दीन
-जामा मस्जिद बारुन बाजार 9.30 बजे मौ. अहमद रजा
-ईदगाह भेलसर 9.00 बजे मौ. शुएब अख्तर नदवी
-ईदगाह कस्बा रुदौली 9.30 मौ. अहमद कादरी
-ईदगाह बड़ागांव 9.00 बजे मौ. अबू बकर
-ईदगाह रौनाही 8.30 बजे मौ. अयूब
-ईदगाह मगलसी 9.30 बजे मौ. मुजीबुर्रहमान
-ईदगाह सुचित्तागंज 9.00 बजे मौ. एजाज
-ईदगाह जगनपुर 9.30 बजे हाफिज मशरूर अहमद
-ईदगाह चिर्रा मुहम्मदपुर 9.30 मौ. कमाल अख्तर