फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू के जलस्तर में वृद्धि जारी, तटवर्ती इलाकों में हलचल

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सरयू के जलस्तर में वृद्धि का क्रम लगातार तीसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। सरयू का जलस्तर 92.27 मीटर पर रिकॉर्ड किया गया। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में सरयू के जलस्तर में 18 सेमी. की वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के संजय कुशवाहा ने बताया कि पहाड़ों में हुई बारिश व बैैराजों से छोड़े गए पानी के चलते सरयू का जलस्तर बढ़ा है। प्रति घंटे एक सेमी. की रफ्तार से जलस्तर में वृद्धि हो रही है।
बताया कि गुरुवार शाम चार बजे सरयू का जलस्तर 90.27 मीटर पर पहुंच गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व जीएल शुक्ल ने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है, अभी बाढ़ का कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें