फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सरयू में तैरेंगे क्रूज ‘पुष्पक विमान’ और ‘कनक महल’

Mon, 22 May 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
नितिन मिश्र
विज्ञापन

अयोध्या। राम की नगरी में सरयू की लहरों पर पर्यटक ‘पुष्पक विमान’ और ‘कनक महल’ का आनंद उठा सकेंगे। दुबई में क्रूज का संचालन करने वाली कंपनी रामनगरी में दो क्रूज व दो हाउस बोट का संचालन करेगी। अयोध्या क्रूज लाइंस का जल्द ही नगर निगम के साथ एमओयू भी होने जा रहा है। क्रूज को ‘पुष्पक विमान’ नाम दिया गया है, जबकि हाउस बोट ‘कनक महल’ के नाम से सरयू के लहरों पर तैरेगी।
दुबई मरीन की तर्ज पर अयोध्या में क्रूज संचालन की योजना अगले माह से मूर्त रूप लेने जा रही है। क्रूज व हाउसबोट का संचालन नयाघाट से गुप्तारघाट के मध्य होगा। क्रूज में दो तल होंगे, कुल 150 लोग बैठ सकेंगे। हाउसबोट में 8 से 12 कमरे होंगे। 20 से 25 यात्रियों की क्षमता होगी। क्रूज व हाउसबोट में फाइव स्टार होटल जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी। हर ट्रिप में 15 मिनट का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा।
विज्ञापन

ऑडियो-वीडियो सिस्टम के जरिए रामनगरी की संस्कृति व इतिहास से पर्यटकों को रू-ब-रू कराया जाएगा। भगवान राम पर आधारित एक लघु कथा भी देश-दुनिया के पर्यटक देख सकेंगे। इससे अयोध्या की समृद्ध संस्कृति, इतिहास, पौराणिकता भी लोग जान पाएंगे। यही नहीं, दीपावली आधारित स्पेशल शो के भी आयोजन होंगे।
उपनिदेशक पर्यटन आरपी यादव ने बताया कि सरयू तट पर पर्यटन विभाग की जमीन अयोध्या क्रूज लाइंस को दी जाएगी। जल्द ही नगर निगम से एमओयू होने जा रहा है। अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा देने में यह योजना कामयाब होगी। अयोध्या की आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी। एक क्रूज यात्री एक यात्रा के दौरान कम से कम दो हजार रुपये खर्च करेगा जिसका सीधा प्रभाव अयोध्या की आर्थिक व्यवस्था पर पड़ेगा। भविष्य में इस योजना के जरिए कई लोगों को रोजगार भी मिलेगा। (संवाद)
विज्ञापन




संचालन से पहले नदी का विस्तृत सर्वेक्षण
अयोध्या क्रूज लाइंस ने योजना के संचालन से पहले सरयू नदी का विस्तृत सर्वेक्षण किया है। घाटों पर किसी प्रकार की पक्की संरचना का निर्माण नहीं होगा। इसके लिए तैरती जेट्टी का इस्तेमाल किया जाएगा। जिसके कारण नदी के पानी के प्रवाह में कोई अवरोध उत्पन्न नहीं होगा। जल की गहराई आदि की जांच की गई है। न्यूनतम गहराई सुनिश्चित होने पर ही बोट चलाई जाएगी। पर्यावरण संबंधी मानकों का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा।


इनसेट
क्रूज की संरचना
लंबाई 60 से 90 फीट
चौड़ाई 20 फीट
गहराई 1.5 फीट
तल - दो
क्षमता - 150 यात्री

हाउसबोट की संरचना
लंबाई - 60 से 90 फीट
चौड़ाई - 20 फीट
गहराई - 1.5 फीट
कमरे - 8 से 12
क्षमता - 20-25 यात्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें