फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू में डूबा युवक तलाश में जुटे गोताखोर

Thu, 23 Jul 2015 10:40 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 उधर पारिवारिक कलह में एक विवाहिता गुरुवार को सुबह सरयू में छलांग लगाने जा रही थी। इसी दौरान एक दारोगा ने उसे बचा लिया और नयाघाट पुलिस चौकी के सिपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


हाजीपुर निवासी 35 वर्षीय रामनंद भूज सुबह दवा लेने घर से निकला था। दूसरी पहर वह स्नान के लिए थरेरु घाट स्थित सरयू नदी पहुंचा और स्नना के दौरान गहरे पानी में डूब गया।

देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन की। इसमें उसके डूबने की जानकारी हुई। पुलिस ने गोताखोरों को जाल के साथ सरयू में तलाश के लिए उतारा है।
विज्ञापन


इस बाबत थानाध्यक्ष ब्रिजेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि जानकारी पर गोताखोरों को जाल के साथ नदी में उतारा गया है। डूबे युवक की तलाश कराई जा रही है।

वहीं पारिवारिक कलह में एक विवाहिता गुरुवार को सुबह सरयू में छलांग लगाने जा रही थी। इसी दौरान एक दारोगा ने उसे बचा लिया और नयाघाट पुलिस चौकी के सिपुर्द कर दिया।

चौकी प्रभारी संजय यादव ने बताया कि बस्ती जिले के कप्तानगंज की रहने वाली 35 वर्षीय शशि पत्नी रूपनारायण पारिवारिक कलह की वजह से सरयू में कूदकर जान देने जा रही थी।
विज्ञापन


दरोगा केसी गौतम ने उसे ऐसा करते देख रोक लिया। बताया कि परिवारीजनों को फोन कर बुलाकर उसे सौंपने की कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें