फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय सरयू में डूबे किशोर की मौत

Wed, 05 Aug 2015 10:42 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर साइड लगने से ट्रॉली पलट गई। घायल ट्रॉली सवार तीन को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। बताया गया कि क्षेत्र के तिहुरा कल्लू का पुरवा निवासी 12 वर्षीय गोविंद यादव पुत्र राज प्रताप मंगलवार को भैंस चराने के दौरान सरयू में स्नान करते समय डूब गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई तो किशोर का शव बुधवार को बरामद हो गया। परिवारीजन ट्रैक्टर-ट्रॉली से शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे।

इसी दौरान हाईवे पर गलत साइड से जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को सामने से आ रही ट्रक से साइड लग गई और ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। दुर्घटना में गंगाराम, पंचलाल व जगदीश गंभीर रुप से घायल हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनको मौके पर मौजूद बसपा नेता बलराम मौर्या ने अपने वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया। अयोध्या कोतवाली पुलिस का कहना है कि जांच कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें