फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 24 घंटे में 87 सेमी. बढ़ गया सरयू का जलस्तर

Wed, 28 Jun 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। पहाड़ों में हो रही बारिश व लखीमपुर बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते मंगलवार को सरयू का उफान अचानक तेज हो गया।। पिछले 24 घंटे में सरयू के जलस्तर में 87 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि सरयू अभी खतरे के निशान से तीन मीटर पीछे है फिर भी प्रशासनिक स्तर पर बाढ़ से निपटने को लेकर सक्रियता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के जेई अमन पटेल ने बताया कि सोमवार को लखीमपुर बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते सरयू में उफान तेज हुआ है। साथ ही पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण भी सरयू का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। बताया कि सोमवार शाम 5:00 बजे सरयू का जलस्तर 89.00 मीटर रिकॉर्ड किया गया था। जो अगले 24 घंटे में 87 सेंटीमीटर बढ़ गया। मंगलवार शाम 5:00 बजे सरयू का जलस्तर 89.87 मीटर रिकॉर्ड किया गया है। सरयू खतरे के निशान 92.73 मीटर से अभी करीब 3 मीटर दूर है। बताया कि सरयू के जलस्तर में वृद्धि का क्रम बुधवार को भी जारी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें