सरयू घाट में मरी मिली डाल्फिन।
- फोटो : अमर उजाला
गोसाईंगंज के दिलासीगंज बाजार से सटे सरयू नदी के वशिष्ट घाट पर शनिवार दोपहर डॉल्फिन मृत पाई गई। जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना के बाद भी मया स्थित वन विभाग का कोई कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
वन विभाग मया रेंज के प्रभारी महेंद्र यादव ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है। देर शाम तक वन विभाग का कोई कर्मी सरयू घाट पर नहीं पहुंचा था।