फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दूधिया रोशनी से जगमग होंगे सरयू के घाट

Wed, 27 Sep 2023 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राममंदिर का उद्घाटन जनवरी 2024 में होना है। इससे पहले पूरी अयोध्या को सजाया-संवारा जा रहा है, यात्री सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। सरयू के घाटों की भी आभा निखारने का काम तेज हो गया है। सरयू के घाट दूधिया रोशनी से जगमग होंगे। गुप्तारघाट से नयाघाट तक नौ किमी. का क्षेत्र 360 स्मार्ट सोलर लाइट से जगमगाता नजर आएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने यूपीनेडा को आठ करोड़ का बजट आवंटित किया है।
विज्ञापन

भगवान राम की नगरी को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस महत्वाकांक्षी योजना को यूपी नेडा की ओर से अब धरातल पर उतारने का काम तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में यूपी नेडा ने राम मंदिर के उद्घाटन से पहले सरयू के घाटों को स्मार्ट सोलर लाइट से सजाने का काम शुरू कर दिया है। इस योजना के लिए प्रदेश सरकार ने आठ करोड़ स्वीकृत हुए हैं। इस बजट से गुप्तारघाट से नयाघाट अयोध्या तक 360 स्मार्ट सोलर लाइट लगाने का काम शुरू हो चुका है। प्रथम चरण में 84 सोलर लाइट लग चुकी हैं, जबकि दूसरे चरण में 276 और स्मार्ट सोलर लाइट लगाई जा रही हैं।
यूपी नेडा के परियोजना अधिकारी प्रवीन नाथ पांडेय ने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में करोड़ों श्रद्धालु अयोध्या आएंगे। इसी क्रम में अयोध्या के घाटों पर श्रद्धालुओं को अंधेरे से निजात दिलाने के लिए स्मार्ट सोलर लाइट लगाई जा रही रही है। इससे सरयू नदी के घाट दूधिया रोशनी में जगमगाने लगेंगे और अयोध्या का आकर्षण और भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें