फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा सटाकर सर्राफ को लूटा

Tue, 20 Oct 2015 11:34 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुट गई है। पीड़ित सराफा कारोबारी ने दो किलो 700 ग्राम चांदी तथा 17 ग्राम सोने के जेवर और मोबाइल लूटे जाने की बात कही है, इसकी कीमत करीब पौने दो लाख बताई है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के बछड़ा सुल्तानपुर निवासी सराफा कारोबारी बृजेश कुमार सोनी की कैंट थाना क्षेत्र में रायपुर शारदा सहायक नहर की पटरी पर सराफा की दुकान है। मंगलवार शाम वह दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। लखनऊ हाइवे पर ममुताजनगर स्थित कुंवरि चंद्रावती डिग्री कॉलेज के पास काली पल्सर बाइक सवार तीन बदमाशों ने बृजेश की बाइक के आगे बाइक लगाकर उन्हें रोक लिया।

इसके बाद एक बदमाश ने बृजेश के सीने से असलहा सटा दिया व दूसरे ने बाइक की चाभी निकालकर डिग्गी खोली और उसमें रखा से सोने-चांदी के गहनों से भरा बैग लूट लिया। इसके बाद तीनों बदमाश शहर की ओर भाग गए। पीड़ित सर्राफ ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


इस पर कैंट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू की। पीड़ित ने दो किलो 700 ग्राम चांदी तथा 17 ग्राम सोने के जेवर और मोबाइल लूटने की बात कही है। कैंट थाने के प्रभारी निरीक्षक पीएन तिवारी ने बताया कि सराफा कारोबारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके विवेचना कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें