फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: साधु-संतों ने देखी एयरपोर्ट निर्माण की प्रगति

Fri, 18 Aug 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी में चल रहे विकास कार्यों से रामनगरी के संत-धर्माचार्येां को अवगत कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन साधु-संतों को विकास परियोजनाओं का भौतिक निरीक्षण करा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को एयरपोर्ट के निर्माण कार्य को देखने के लिए साधु-संतों को आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों ने संतों को एयरपोर्ट निर्माण की जानकारी दी। महंत कमलनयन दास ने योगी सरकार की तारीफ की और कहा कि अयोध्या भव्यतम रूप ले रही है। जगद्गुरू रामदिनेशाचार्य ने कहा कि एयरपोर्ट बनने से देश-दुनिया से अयोध्या जुड़ जाएगी। महंत रामदास ने कहा कि एयरपोर्ट अयोध्या के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। महंत डॉ़ भरत दास, अधिकारी राजकुमार दास, जगद्गुरू श्रीधराचार्य, महंत धर्मदास, महंत अवधेश दास, महंत शशिकांत दास सहित बड़ी संख्या में पहुंचे संतों का डीएम नितीश कुमार ने अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें