फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सांसद बृजभूषण के समर्थन में उतरी संकट मोचन सेना

Sat, 29 Apr 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। संकट मोचन सेना ने सांसद बृजभूषण शरण सिंह का समर्थन करते हुए उन पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। शनिवार को हनुमानगढ़ी में पत्रकारों से बात करते हुए सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास ने कहा कि सु्प्रीम कोर्ट के आदेश पर अब एफआईआर भी दर्ज हो गयी है। खिलाड़ियों को धरना समाप्त कर देना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सांसद बृजभूषण ने जब से कुश्ती फेडरेशन की कमान संभाली तब से इस खेल को नया आयाम मिला है। उनके कार्यकाल में पहलवानों ने ओलंपिक स्तर पर सात मेडल जीते। संजय दास ने कहा कि इस धरने के पीछे एक राजनीतिक षडयंत्र है। धरने पर बैठे खिलाड़ी कैंप नहीं करना चाहते, ट्रायल नहीं देना चाहते सीधे चयन हो ऐसी उनकी मंशा है। दूसरी तरफ बृजभूषण ने नियमों के तहत चयन को बढ़ावा दिया जिससे कई नई प्रतिभाएं सामने आईं। उन्होंने कहा कि धरने के पीछे एक साजिश है। अब मुकदमा हो चुका है। जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी, इसलिए धरना देना अब उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें