फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान में नगर पालिका को मिले 36 लाख

Fri, 18 Dec 2015 11:17 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान के तहत केंद्र सरकार द्वारा नगर पालिका अयोध्या को 36 लाख रुपये की राशि भेजी गई है। पालिकाध्यक्ष राधेश्याम गुप्त ने सांसद लल्लू सिंह का आभार जताते हुए बताया कि सांसद के प्रयासों से ही अयोध्या को यह सुविधा मिली है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नगर की सफाई व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए पालिका के पास सीमित संसाधन थे, जिसके कारण सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में दिक्कतें आती थीं।

केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छता अभियान के तहत पालिका को 36 लाख रुपये मिला है। अब सांसद के निर्देशन पर अयोध्या की स्वच्छता का कार्य कराया जाएगा। इसके बाद भी और राशि अयोध्या के लिए केंद्र सरकार से आएगी।
विज्ञापन


बताया कि नगर की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष डा. बीडी द्विवेदी, सभासद पुजारी रमेशदास, संजय शुक्ल, दुर्गा पांडेय, रमाकांत विश्वकर्मा, अभय श्रीवास्तव संग बैठक की गई और सफाई व्यवस्था को लेकर खाका खींचा गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें