खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने गुरुवार की देर शाम छापेमारी कर तीन बेकरी प्रतिष्ठानों से नमूना संकलित किया है। विभाग ने यह कार्रवाई अपर आयुक्त प्रवर्तन डीपी श्रीवास्तव के निर्देश पर की है।
अभिहित अधिकारी की अगुवाई में वजीरगंज स्थित टेस्टी बेकरी से रस्क और बन का नमूना संकलित किया गया है। लालबाग स्थित रफीक बेकरी से क्रीम रोल और हवाई पट्टी स्थित मान्या बेकरी से बेकरी प्रोडक्ट में प्रयोग होने वाले मटेरियल का नमूना संकलित किया गया है।
कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रत्नाकर पांडेय के साथ सहायक खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय मौजूद रहे।